पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीएआर की टीम ने एचएयू की गतिविधियां जानीं

आईसीएआर की टीम ने एचएयू की गतिविधियां जानीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभागाें के अध्यक्षों विद्यार्थियों से रूबरू हो प्रगति रिपोर्ट बनाई

भास्करन्यूज | हिसार

भारतीयकृषि अनुसंधान परिषद की तीन सदस्यीय टीम ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। यह टीम विकास सहयोग रूप में शिक्षा के लिए इस विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से दिए गए अनुदान का वास्तविक मूल्यांकन एवं विभिन्न गतिविधियों का फिल्मांकन करने के उद्देश्य से यहां आई थी।

इस टीम की अगुवाई करने के लिए कुलपति डॉ. के.एस. खोखर द्वारा नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने बताया कि आईसीएआर टीम ने इस दौरान विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट, कृषि कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम, पॉली हाउस और परीक्षा भवन, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में उत्तक संवर्धन लैब और बॉयो फर्टिलाइजर्स लैब, गृह विज्ञान महाविद्यालय में बेकरी लैब, वीडियो स्टूडियो लैब, वस्त्र विज्ञान एवं आवरण विभाग और फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का दौरा कर बारीकी से जानकारी हासिल की। टीम सदस्यों ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों विद्यार्थियों से रूबरू होकर प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। जैन ने बताया कि टीम सदस्यों ने इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल का दौरा कर विदेशी छात्राओं से मुलाकात की और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी हासिल की।

एचएयू में आईसीएआर की टीम के सदस्य विदेशी छात्राओं से बातचीत करते हुए, साथ में मौजूद नोडल ऑफिसर नवीन जैन। इस दौरान डॉ. अश्वनी कुमार गोयल, डॉ. आरके पान्नू, डॉ. आरके जैन, डॉ. प्रवीण पूनिया, डॉ. रामसिंह, डॉ. एमके गर्ग, डॉ. डीपी नांदल, डॉ. राजबाला ग्रेवाल, डॉ. एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।