- Hindi News
- व्यापारियों की समस्याएं दूर करने को कमेटी गठित
व्यापारियों की समस्याएं दूर करने को कमेटी गठित
हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक भाजपा नेता प्यारे लाल लाहौरिया व्यापार मंडल के जिला प्रधान नरेश सिंगल ने संयुक्त जारी बयान में कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग कि अध्यक्षता में जो मीटिंग में तालमेल कमेटी बनाने का निर्णय लिया था। उस निर्णय के अनुसार व्यापारी प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करके व्यापारी आम जनता की समस्या का समाधान कराने के लिए तालमेल कमेटी का गठन किया है।
कमेटी में देवराज भगत एडवोकेट, गोपीराम वर्मा एडवोकेट, रमेश रायल, रधुवीर राजलीवाला, चंद्र राम गुरी, यज्ञदत सेतिया, पवन गर्ग, सुरेश धूपवाला, सुशील जैन, सत्य पाल अग्रवाल, भारतभूषण बंसल, रमेश शर्मा, प्रदीप गर्ग, प्रधान नरेश चुघ, भीम मक्कड़, पड़ाव बाजार प्रधान नरेश बंसल, डाॅ. सुभाष शर्मा, सिता राम लोहिया, दिनदयाल गोरखपुरिया, ब्रज भूषण जैन, अशोक जैन, हंसराज नारंग, सुभाष बंसल, भीम सैन बवेजा, सचिव जगदीश तायल, उपप्रधान ताराचंद्र अनेजा, बलदेव ग्रोवर, लीलाधर कटारिया, बलदेव मैदान, गंगाधर बंसल को शामिल किया गया है।