पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुशीला भवन में हनुमान चालीसा का पाठ 23 को

सुशीला भवन में हनुमान चालीसा का पाठ 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री-हनुमतशक्ति जागरण समिति की तरफ से 23 दिसंबर को सुशीला भवन में संगीतमय श्रीसवालाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इस दौरान 5 हजार से अधिक स्कूली बच्चे 10 हजार से अधिक साधक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेंगे। समिति के संरक्षक विजय शर्मा रविंद्र गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

समिति के मंत्री अनिल गोयल ने बताया विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष धर्म रक्षा निधि अर्पण को लेकर किए जा रहे इस पाठ में प्रत्येक साधक सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ होगा। इस अनुष्ठान में सालासर धाम से लाई ज्योति के द्वारा 108 दीपक जलाए जाएंगे 1008 दीपकों से महाआरती होगी। साथ ही इस अवसर पर विहिप के 50 वर्ष की विजय गाथा का प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष रविंद्र गोयल कार्यक्रम प्रमुख जितेंद्र सोनी, विश्वनाथ गर्ग, कपिल वत्स, महेंद्र पाल, सजीव चौहान, अनिल सर्वदा, राजीर सिंह राज, सुशील बधवा, कृष्ण भारती, संतोष शास्त्री, नरेंद्र विशिष्ट, आनंद सैनी, रामफल शर्मा, योगी, सन्नी, धर्मपाल सोनी, संजीव गोयल, उपेंद्र सैनी, अशोक गोयल, जयदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।