तनाव रोग निवारण के लिए शिविर 15 से
हिसार | श्रीचिरंजीलाल रामबाई सेवा मिशन, सीसवाला की ओर से पांच दिवसीय नि:शुल्क योग काउंसलिंग कैंप का आयोजन डीएन कालेज रोड स्थित अग्रवाल हेल्थ में किया जाएगा। मिशन के संचालक अमन अग्रवाल ने बताया कि 15 से 19 दिसंबर तक शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस योग कैंप में योग विशेषज्ञ मीनू भुटानी रोग के अनुसार योग, मेडिटेशन फिजियोथैरेपी की सेवाएं देंगी। आहार-व्यवहार वास्तु शास्त्र के उपायों की जानकारी मिशन के संस्थापक सत्यपाल अग्रवाल द्वारा दी जाएगी। अमन अग्रवाल ने बताया कि 13 तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।