- Hindi News
- गुरुकुल धीरणवास का 43वां वार्षिक महोत्सव 13 से
गुरुकुल धीरणवास का 43वां वार्षिक महोत्सव 13 से
हिसार | गुरुकुलधीरणवास का 43वां वार्षिक महोत्सव 13 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि दोनों दिन अनेक हस्तियों के अलावा प्रसिद्ध संन्यासी, वैदिक विद्वान, राजनेता भजनोपदेशक भाग लेंगे। महोत्सव में दोनों दिन गुरुकुल के कुलपति एवं संस्थापक स्वामी सर्वदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ एवं ध्वजारोहण, भजन प्रवचन होंगे। दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक भजन, उपदेश एवं प्रवचन होंगे। यज्ञ के ब्रह्मा प्राचार्य प्रमोद शास्त्री होंगे। समारोह के पहले दिन यज्ञ के उपरांत गुरुकुल के प्रधान इंद्रजीत आर्य ध्वजारोहण करेंगे। महोत्सव के पहले दिन सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। अध्यक्षता नलवा के विधायक रणबीर गंगवा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इनेलो के राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह आर्य जांडवाला समाजसेवी सेठ राजकुमार आर्य उपस्थित होंगे।