- Hindi News
- अंतरजातीय विवाह करने वालों को सम्मानित करेंगे : चौहान
अंतरजातीय विवाह करने वालों को सम्मानित करेंगे : चौहान
हिसार | सनातनधर्म चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर 12 दिसंबर को सुशीला भवन में अंतरजातीय प्रेम विवाह सम्मान समारोह मनाया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने समाज से जात-पांत की व्यवस्था को समाप्त करने के उद्देश्य से ही कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बबीता चौधरी जिला संरक्षक-कम-बाल निषेध अधिकारी होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास शर्मा मौजूद रहेंगे। संजय चौहान ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, इसके बाद 11 बजे प्रीतिभोज दोपहर 12 बजे अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को सम्मानित किया जाएगा।