पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता बोली, आप भी हमें कांग्रेसियों वाले सब्जबाग तो नहीं दिखा रहे?

जनता बोली, आप भी हमें कांग्रेसियों वाले सब्जबाग तो नहीं दिखा रहे?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नए विधायक के एजेंडे जनता के बीच हैं। कई विकास कार्य बरसों से अटके हैं। कांग्रेस सरकार में कई विधायकों ने खूब पीठ थपथपाई थी, जब काम पूरे नहीं हुए तो तकनीकी बाधाएं दिखा दी गईं। अब ऐसे ही कई विकास कार्य हैं, जिन पर शहर की पूर्व विधायक स्थानीय निकाय मंत्री रहीं सावित्री जिंदल जिन्हें अपनी उपलब्धि बताती थीं। अब उनमें से कई एजेंडे शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता की वरीयता में शुमार हैं। जनता कहती है कि कहीं यह सब्जबाग तो नहीं दिखाए जा रहे।

^मैंने अपने वरीयता वाले कामों को पूरा कराने के लिए संकल्प लिया है। जनता ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए मैं इन सभी कामों को वरीयता से कराऊंगा।\\\'\\\' डॉ.कमलगुप्ता, शहरविधायक

^कम्प्यूटर डिप्लोमा होल्डरों के लिए पिछली सरकार में काम हुआ, लेकिन बेरोजगारों को इसका लाभ नहीं मिला। अब सीएम और शहर विधायक को चाहिए कि हम जैसे बेरोजगारों की सुनवाई हो। कोरे आश्वासन तो सभी ने दिए, काम करके दिखाएं।\\\'\\\' राहुलसिहाग, नागोरीगेट

शहर की जनता बोली

^पूर्ववर्तीसरकार में काम हुए, लेकिन मामलों में सब्जबाग दिखाए गए। यह मामले अभी तक अटके हुए हैं। अब हमारे साथ दिल्लगी नहीं होनी चाहिए। हमें विकास चाहिए।\\\'\\\' विजयनागपाल, मॉडलटाउन

विधायक ने हिसार को रेलवे लाइन से सीधे जोड़ने के लिए अपनी तैयारी बताई है। हिसार से हरिद्वार तक ट्रेन चलवाने। कालिंदी एक्सप्रेस, एकता एक्सप्रेस और मथुरा पैसेंजर अभी तक भिवानी तक आती हैं।

रेल लाइन से हिसार को सीधे जोड़ने का प्रस्ताव

लावारिस पशुअों की समस्या को शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में विधायक ने शुमार किया है। इसलिए वह कहते हैं कि स्थायी ताैर पर समाधान निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्थायी बाड़े के लिए जमीन दिलाने का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

लावारिस पशुओं से स्थायी तौर पर दिलाएंगे निजात

यह हैं विधायक डॉ. कमल गुप्ता के एजेंडे

> ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने

> सब्जी मंडी को शिफ्ट कराना

> शहर के अंदर सड़क होगी फोरलेन

> साउथ बाइपास को पूरा कराना

> बस स्टैंड को शिफ्ट कराना

> जर्जर सड़कों की सुधरे हालत

> यह ओवर ब्रिज अंडर ब्रिज आए वरीयता पर

> शहर विधायक ने डाबड़ा ओवर ब्रिज का दोहरीकरण कराने में रही तकनीकी रुकावटों को दूर कराने के लिए शासन और रेलवे से मदद लेकर काम पूरा कराने का वादा जनता से किया