- Hindi News
- मुआवजे के लिए डीसी दफ्तर पर किसान सभा देगी धरना
मुआवजे के लिए डीसी दफ्तर पर किसान सभा देगी धरना
हिसार| प्राकृतिकआपदाओं से बर्बाद फसलों के मुआवजा की मांग के लिए किसान सभा उपायुक्त कार्यालय पर 17 दिसंबर को रोष प्रदर्शन करेगी। किसान सभा ने बुधवार को बैठक कर इस बारे में विचार-विमर्श किया। किसान सभा ने कहा कि पिछली 3 फसलों का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा बताया कि बालसमंद-बुड़ाक क्षेत्र के किसान लंबे समय से माह में 16 दिन नहरी पानी की मांग के लिए लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को यूरिया भी नहीं मिल रही है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा सरकार की कथनी करनी में अंतर है। किसान सभा के पदाधिकारियों की बैठक में जिला प्रधान कैप्टन प्रेम प्रकाश, सचिव प्रदीप सिंह, जय सिंह पूनिया, सुबेसिह बूरा, मोलड सिंह, भूपसिंह बेनीवाल, कर्मसिंह कंवारी आिद थे।