पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक क्विज में 9 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया

ट्रैफिक क्विज में 9 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की ओर से बुधवार को हिसार रेंज में यातायात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी अनिल कुमार राव ने किया। जिलेभर में आयोजित प्रतियोगिता में हिसार रेंज में कुल 9 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के मौके पर आईजी ने विभिन्न स्कूलों में यातायात नियमों से जुड़ी 4 लाख 66 हजार पुस्तकों को वितरण 952 विद्यार्थियों को किया गया।

साथ ही आईजी ने प्रतियोगिता के अवसर पर जिले के कुछ स्कूलों को औचक निरीक्षण भी किया। आईजी अनिल कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात के नियमों के प्रति जागरुकता लाना है।

प्रतियोगिता में जिलेभर के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन स्कूल स्तर पर तीन भागों में किया गया। प्रथम वर्ग में कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। द्वितीय स्तर में छठी से आठवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। तीसरे वर्ग में कक्षा नौंवी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों की एक परीक्षा कुछ दिनों बाद आयोजित की जाएगी। इस मौके पर आरएसओ विनय सोनी, केपीसिंह, नरेश कुमार, सुरेंद्र आर्य और दलबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विश्वास स्कूल में ट्रैफिक क्विज प्रतियोगिता में आईजी अनिल कुमार राव प्रतिभागी विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए।