पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर राजनीति शुरू

राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर राजनीति शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{आज अतिक्रमण करने वालों को मुनादी कर चेताने का फैसला लिया जाएगा

भास्कर न्यूज | हिसार

राजगुरुमार्केट से अतिक्रमण हटवाने के नाम पर राजनीतिक शुरू हो गई है। मार्केट के व्यापारियों ने मेयर शकुंतला राजलीवाला से मिलकर समस्या को निस्तारित कराने की गुहार लगाई। दूसरी तरफ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने अभियान के नाम पर कोरी राजनीति होने का आरोप लगाया है। वहीं, व्यापारियों के बढ़ते प्रेशर के बाद निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेताने के लिए डुगडुगी यानि मुनादी कराने का फैसला लिया है। जिसके गुरुवार से होने के कयास हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नगर निगम के इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। इनका कहना है कि राजगुरु के अलावा कई बाजारों के हालात बदतर हैं। यदि नागोरी गेट, पूजा मार्केट, क्लॉथ मार्केट, चौधरी मार्केट, न्यू पूजा मार्केट आदि के अलावा बस स्टैंड सहित कई बाजारों में अव्यवस्थाएं हैं। यहां भी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, तभी राजगुरु मार्केट में पार्किंग का लोड काफी कम होगा। निगम सूत्रों का कहना है कि मुनादी कराने के लिए प्रशासन से अनुमति से लेकर अन्य तैयारियां बुधवार को शुरू कर दी।

^व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारित कराने ठोस रणनीति बनाई जाएगी। सिर्फ राजगुरु मार्केट ही नहीं अन्य सभी बाजारों, व्यस्ततम स्थानों से भी अतिक्रमण अौर जाम से जनता व्यापारियों को निजात दिलाई जाएगी।\\\'\\\' अरविंदकुमार बिश्नोई, ईओ,नगर निगम।

^राजगुरु मार्केट में व्यापारियों की समस्याओं को निजात दिलाने के लिए हमने शुरुआत कर दी है। नगर निगम की मदद मिलेगी इसके लिए मेयर ने आश्वासन दिया है। हमारा एक ही मकसद है कि व्यापारियों को जाम और अतिक्रमण से निजात मिले।\\\'\\\' रमेशलोहिया, व्यापारीनेता

जुर्माना लगाना ठीक नहीं है : बाबूलाल

^व्यापारी वर्ग सदैव से ही शांतिप्रिय रहा है। व्यापारी वर्ग को एक हजार से लेकर पांच हजार रुपए तक का जुर्माना लगा कर कोर्ट केस की धमकी देना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। ऐसा करके माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।\\\'\\\' बाबूलालअग्रवाल, प्रदेशसह संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ।

मार्केट कमेटी का चुनाव हो

बीजेपी नेता का कहना है कि राजगुरु मार्केट के प्रधान मेहरचंद गांधी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया है। इसलिए अब बाजा