- Hindi News
- बुड़ाक का आशीष नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त
बुड़ाक का आशीष नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त
हिसार | बुड़ाकनिवासी आशीष कुमार कास्वां की नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद नियुक्ति हुई है। माता-पिता ने बैज लगाए जाने के नियमानुसार आशीष को उनके पिता सुभाष कास्वां माता सुमन देवी ने बैज लगाया। आशीष के पिता सुभाष कास्वां ने बताया कि आशीष ने 30 नवंबर 2013 को नेशनल डिफेंस एकेडमी पूना से पास की और इसके बाद उन्होंने कोचिंग लेकर लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया। अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सुभाष कस्वां ने कहा कि उनके पुत्र ने केवल गांव बल्कि पूरे प्रदेश देश में उनका नाम रोशन किया है उन्होंने बताया कि आशीष के दादा विजय सिंह कास्वां भी भूतपूर्व सैनिक थे और उनका परिवार देश सेवा से जुड़ा हुआ है। आशीष के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके ताऊ प्रताप सिंह फौजी, बहन सोनम, जयबीर पटवारी, राजकुमार गांव के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी आशीष के उज्जवल भविष्य की कामना की।