सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
हिसार| मुकलानऔर भैरिया गांव के बीच में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आजादनगर चौकी प्रभारी प्रतापसिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सिवानी के 65 वर्षीय दलवीर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दलवीर बाइक से गंगवा की तरफ रहा था। इसी बीच मुकलान के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दलवीर बाइक से नीचे गिर गए। घायल अवस्था में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह गांव मय्यड़ के पास एक सड़क हादसे में तीन एचपी कॉटन मील की तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में हांसी की भाटिया कॉलाेनी की सिमरो, रूपनगर कॉलोनी की गुड्डी और राजबाला शामिल है। घायलों को पहले हांसी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें हिसार सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। अब उनकी हालत में सुधार है।