पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आईजी दफतर पर धरना

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आईजी दफतर पर धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरेशहत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक बार फिर दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को आईजी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला पार्षद सुरेश कुमार ने की। धरना प्रदर्शन में गांव दुर्जनपुर, जाखोद खेड़ा, राजीव नगर झीड़ी, कैमरी, किरमारा, हरिकोट, ढंढूर, चिकनवास, मय्यड़, खरड़, सरसौद, कालीरावण हिसार शहर के लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि करीब महीने बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईजी एक बार भी उनकी बात सुनने नहीं आए। जब आईजी ऑफिस से बाहर आए तो उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे आधा घंटे में वापस आकर बातचीत करते हैं, लेकिन ग्रामीण आईजी का इंतजार करते ही रह गए। आईजी उनसे मिलने नहीं पहुंचे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता से भी मिले थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

19को बाजारों में निकालेंगे जुलूस

ग्रामीणोंने कहा कि अपनी मांग को लेकर वे 19 दिसंबर को दोबारा आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। धरने पर बैठने से पहले ग्रामीण जिंदल पार्क से बाजारों में एक जुलूस निकालेंगे। इस मौके पर किसान सभा के जिला सचिव प्रदीप सिंह, प्रेम प्रकाश, सुबे सिंह बूरा, जयसिंह पूनियां, राजकुमार मलिक, शक्तिवीर सरपंच, जंगबहादुर, अनूप सिंह, प्रताप सिंह वर्मा, कृष्ण किरमारा, प्रदीप जाखोद, हनुमान बिश्नोई, हवा सिंह गोदारा, रामकिशन नायक, मंगतूराम नायक, उदय सिंह, गुलाब सिंह जाखोद, मनफूल सिंह, छोटूराम पंच किरमारा मौजूद थे।