23 को सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ होगा
हिसार | श्री-हनुमतशक्ति जागरण समिति की तरफ से 23 दिसंबर को सुशीला भवन में संगीतमय श्रीसवालाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इस दौरान 5 हजार से अधिक स्कूली बच्चे 10 हजार से अधिक साधक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेंगे। समिति के संरक्षक विजय शर्मा रविंद्र गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति के मंत्री अनिल गोयल ने बताया विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष धर्म रक्षा निधि अर्पण को लेकर किए जा रहे इस पाठ में साधक सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ होगा।