पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू प्रशासन पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

एचएयू प्रशासन पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय सफाई कर्मचारी यूनियन की आम सभा यूनियन प्रधान अशोक अठवाल की अध्यक्षता में हुई। आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन प्रधान अशोक अठवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन की ओर से 1 दिसंबर से शुरू किए गए आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 दिसंबर को यूनियन कार्यकारिणी को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वीसी को दिल्ली जाना है। इसके कारण यूनियन के साथ दो-चार मांगों पर बातचीत हुई और उनको मान लिया गया। 9 दिसंबर को यूनियन कार्यकारिणी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों को लागू करवाने के लिए मिली तो उन्होंने मांगों को लागू करने से साफ इनकार कर दिया।