पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरसौद में छात्रों ने लगाया जाम

सरसौद में छात्रों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गांव में बसों के कम आवागमन से थे नाराज, ग्रामीणों ने मनाकर खुलवाया रास्ता

भास्करन्यूज | बरवाला

गांवसरसौद के बस अड्डे पर गांव जेवरा बालक गांव के छात्रों ने नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह जाम लगा दिया। छात्र गांव में बसों की आवाजाही नहीं होने से नाराज थे। करीबन 20 मिनट तक लगे जाम को गांव सरसौद के ग्रामीणों ने खुलवाया।

सुबह सरसौद के बस अड्डे पर गांव जेवरा बालक के स्टूडेंट्स पहुंच गए। छात्रों ने एकत्रित होकर हिसार बरवाला मार्ग पर खड़े होकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही ग्रामीणों ने मार्ग को बाधित किए बैठे स्टूडेंट्स को वहां से हटाकर जाम को खुलवा दिया।