- Hindi News
- परिवारवाद को बढ़ावा दे रहीं अन्य पार्टियां: हरिसिंह
परिवारवाद को बढ़ावा दे रहीं अन्य पार्टियां: हरिसिंह
भारतीयजनता पार्टी के नलवा हलके से प्रत्याशी मास्टर हरिसिंह ने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य सभी पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। वे शनिवार को हलके में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में नलवा हलके के लोग विकास के लिए तरस रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। पीने का पानी, बिजली, परिवहन, सड़क, सुरक्षा आदि की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता के आशीर्वाद से वो जीत हासिल करेंगे और यहां के विकास के लिए जी-जान एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य सभी पार्टियां बेटा, बहू, पत्नी, भतीजा, मां, भाई आदि रिश्तेदारों को चुनाव की टिकट दे रही हैं लेकिन भाजपा ने अपनी पार्टी में परिवारवाद को खत्म किया है।
नलवा से भाजपा के प्रत्याशी मास्टर हरिसिंह का स्वागत करते बुजुर्ग।