- Hindi News
- कुलवीर बेनीवाल ने हरी पगड़ी बांधने के बाद नामांकन किया
कुलवीर बेनीवाल ने हरी पगड़ी बांधने के बाद नामांकन किया
हिसार |आदमपुर विधानसभाक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी कुलवीर बेनीवाल ने पगड़ी बांधने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया। हुआ यूं कि शनिवार को इनेलो के युवा नेता करन सिंह चौटाला ने नामांकन स्थल पर आने के बाद समर्थकों से मुलाकात की। तभी एक समर्थक को हरी पगड़ी लगाए देखा तो तारीफ कर डाली। बस क्या था इसके बाद कुलवीर बेनीवाल ने तुरंत समर्थक से पगड़ी लेकर करन सिंह चौटाला को पहना दी और बाहर से दूसरी पगड़ी मंगवाकर पहनी। युवा नेता करन सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो 60 से 65 सीटें लाकर एकतरफा जीत हासिल करेगी। ओमप्रकाश चौटाला चुनाव प्रचार करने जरूर जाएंगे।
युवा इनेलो नेता करन सिंह चौटाला की उपस्थिति में नामांकन करते इनेलो प्रत्याशी कुलवीर बेनीवाल।