पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई डमी कंडीडेट भी होते हैं पार्टी उम्मीदवारों के

कई डमी कंडीडेट भी होते हैं पार्टी उम्मीदवारों के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभगसभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के कवरिंग कंडीडेट के साथ ही डमी कंडीडेट भी निर्दलीय के रूप में मैदान में होते हैं। दरअसल कवरिंग कंडीडेट का नाम तो पार्टी कंडीडेट का नामांकन ओके होते ही निरस्त ही हो जाता है, इसलिए चुनाव आयोग की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ पिछले दरवाजे से उठाने के लिए डमी कंडीडेट ही काम आते हैं। ये डमी कंडीडेट भले ही निर्दलीय होते हैं, लेकिन उन्हें भी प्रचार के लिए उतना खर्च करने का अधिकार है, जितना दलीय उम्मीदवार को।

सो, उनकी गाड़ियां बगैर झंडे और बैनर के प्रचार में दौड़ती हैं। कहने के लिए तो वे निर्दलीय उम्मीदवार का प्रचार कर रही होती हैं, लेकिन उनमें उस उम्मीदवार के कार्यकर्ता होते हैं जिस पार्टी उम्मीदवार का वह डमी होता है। संपर्क के दौरान कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार का ही प्रचार करते हैं। साथ ही डमी उम्मीदवार को चुनाव आयोग द्वारा मुहैया कराई जाने वाली वोटरलिस्ट, पोलिंग बूथ एजेंट और काउंटिंग एजेंट भी असली उम्मीदवार के लिए काम करते हैं।

इसलिए की गई है कवरिंग कंडीडेट की व्यवस्था

कुछवर्ष पहले तक कवरिंग कंडीडेट की व्यवस्था नहीं थी। पार्टी उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र में अपनी पार्टी का उल्लेख करना होता था और स्क्रूटनी के समय तक पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार होने के लिए फॉर्म और फॉर्म बी दाखिल करना होता था। यदि ये फॉर्म दाखिल हो जाते थे तो उम्मीदवार को पार्टी का निशान आवंटित कर दिया जाता था। लेकिन किसी कारणवश उस का नामांकन निरस्त हो जाता था तो उस क्षेत्र में पार्टी का उम्मीदवार ही नहीं रह जाता था। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह व्यवस्था की कि पार्टियां अपने फॉर्म बी में वरीयतानुसार दो नाम दे सकती हैं। यदि प्रथम वरीयता के उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होता है तो स्वतः: ही दूसरे को पार्टी का निशान मिल जाता है।

नॉलेजः फॉर्म और फॉर्म बी किसलिए होता है

हिसार| फॉर्मइस बात का प्रमाण होता है कि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष या किसी अन्य नेता को अधिकृत किया है कि वह पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगा। इसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर होते हैं। फॉर्म बी इस बात का प्रमाण होता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अधिकृत नेता ने नामांकन करने वाले व्यक्तियों को वरीयतानुसार पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इसपर अधिकृत किए