पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ एकड़ भूमि एक्वायर करने के लिए पीडब्लूडी अफसरों ने की पैमाइश

डेढ़ एकड़ भूमि एक्वायर करने के लिए पीडब्लूडी अफसरों ने की पैमाइश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबड़ाओवरब्रिज के दोहरीकरण की जमीन को एक्वायर करने का काम शुरू हो गया। पीडब्लूडी (बीएंडआर) के अफसरों ने जिन विभागों और निजी संस्थाओं की जमीन एक्वायर की जानी है, इसके लिए सोमवार को फीता डालकर पैमाइश की। विभाग के पास ओवरब्रिज के नीचे सात फीट चौड़ा सर्विस रोड है, जबकि सेंट्रल जेल की तरफ 10 मीटर अंदर तक करीब डेढ़ एकड़ जमीन एक्वायर होगी।

उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर ने जनवरी के तीसरे सप्ताह में पीडब्लूडी के जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) को मंजूरी दी थी। करीब 50 करोड़ की प्रस्तावित लागत से निर्मित होने वाले पुल के लिए टेक्निकल स्पेशलिस्टों ने पैमाइश करके एक्वायर होने वाली जमीन का ब्योरा तैयार किया। अफसरों का कहना है कि डाबड़ा पुल पर हुडा की ग्रीन बेल्ट की करीब 2400 स्क्वेयर जमीन एक्वायर होगी। सेंट्रल जेल, रेडक्रॉस, पुराने मेट्रो हॉस्पिटल और सेन धर्मशाला की जमीन एक्वायर होगी।

यह भूमि एक्वायर होगी

{हुडा की ग्रीन बेल्ट 2400

{ सेंट्रल जेल 1840

{ रेडक्रॉस 870

{ पुराना मेट्रो हॉस्पिटल 910

{ सेन धर्मशाला 270

नोट:एक्वायर होने वाली जमीन स्क्वेयर मीटर में हैं।

^हमने अगली कार्रवाई शुरू करा दी है। पूरा फोकस है कि पहले चरण के काम जल्द पूरा करके अगली कार्रवाई शुरू कर सकें।’’ वीजीमाचरा, एक्सईएन, पीडब्लूडी(बीएंडआर)

बिजली, पानी और सीवर की लाइन होंगी शिफ्ट

नएओवरब्रिज की 615 मीटर लंबाई के बीच में जो भी विद्युत खंबे आएंगे, उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। जेई राजकुमार बताते हैं कि विभाग ने बजट में इसके लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था पहले ही कर ली है। ऐसे ही सदलपुर रेलवे लाइन के दोनों तरफ आने वाली पेयजल आपूर्ति की 14 इंच और सीवर की मुख्य लाइन शिफ्ट होगी।

डाबड़ा चौक स्थित हुडा की ग्रीन बेल्ट की पैमाइश में जुटे पीडब्लूडी के अफसर।