पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीए की छात्रा से सहपाठी ने की बदसलूकी, केस

सीए की छात्रा से सहपाठी ने की बदसलूकी, केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | एकसीए की छात्रा ने अपने सहपाठी पर बहाने से कमरे पर बुलाकर उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिटी पुलिस ने नागाेरी गेट स्थित जैन गली निवासी आशुतोष के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराआें के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह और अभिषेक एक निजी शिक्षण संस्थान में सीए सेकेंड ईयर के छात्र हैं। उसे पढ़ाई से संबंधित अभिषेक से नोट्स लेने थे। इस पर छात्रा ने अभिषेक से फोन पर बात की। छात्रा ने अभिषेक को नोट्स लेकर परिजात चौक पर बुलाया।

छात्रा का आरोप है कि अभिषेक ने नोट्स ढूंढ़ने का बहाना बनाकर उसे कमरे पर बुला लिया। जब छात्रा नोट्स लेने के लिए कमरे पर पहुंची तो युवक ने अंदर से कमरे की कुंडी लगा ली। इसके बाद आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने का प्रयास किया। छात्रा ने बताया कि वह झटके से कमरे का गेट खोलकर वहां से भाग निकली।