पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरमें नाबालिग को अकेली पाकर दो युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में गांव महजत के अमित और बिजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि महजत गांव की 17 वर्षीय एक किशोरी कैमरी रोड स्थित एक कॉलोनी में अपने मामा के घर रहती है। वह दो साल से यहीं पढ़ाई कर रही है। सोमवार को किशोरी के मामा का परिवार घर से बाहर गया था। किशोरी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के अमित और बिजेंद्र घर में घुस गए। आराेप है कि दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब मौके पर किशोरी के परिजन पहुंच गए तो आरोपी उनके साथ मारपीट कर भाग गए। इस संबंध में सदर थाने के केस दर्ज किया गया है।