पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलतानी चौक पार्क में बड़े पर्दे पर भरत मिलाप दिखाया

मुलतानी चौक पार्क में बड़े पर्दे पर भरत मिलाप दिखाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनृसिंहप्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा, मुलतानी चौक की ओर से मुलतानी चौक पार्क में बड़े पर्दे पर दिखाई जा रही रामलीला के चौथे दिन शनिवार को दशरथ मरण भरत मिलाप का प्रसंग दिखाया गया। प्रसंग में भाई-भाई के बीच अटूट प्रेम देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। श्रीराम के वनवास जाने पर अपने लाडले श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। उनके भ्राता भरत उनसे मिलने के लिए वन की ओर चल पड़ते हैं। काफी दौड़धूप करने के बाद उनकी श्रीराम से मुलाकात होती है। भरत द्वारा श्रीराम के पांव पर गिरने और काफी मिन्नतें करने पर भी श्रीराम वापस अयोध्या चलने के लिए मना कर देते हैं। दोनों भाइयों के बीच दिल को छू लेने वाली वार्ता के बाद भरत वापस चलते समय श्रीराम के खड़ाऊं लेकर चल पड़ते हैं और साथ ही श्रीराम को कहते हैं कि जब तक आप अयोध्या नहीं आओगे, आपकी राजगद्दी पर ये खड़ाऊं रहेगा। रामलीला का शुभारंभ आशा हाई स्कूल के प्रिंसिपल संजय धवन ने श्रीराम की आरती करके किया। सभा की ओर से दोनों अतिथियों को पटका ओढ़ाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान कश्मीर भ्याणा, महासचिव ओमप्रकाश असीजा, वरिष्ठ उपप्रधान किशनलाल बागड़ी, उपप्रधान राजकुमार बजाज, सहसचिव सुभाष आहुजा, कोषाध्यक्ष कुमार गौरव डावर, सह कोषाध्यक्ष भीमसेन नारंग, ऑडिटर रामदित्ता बत्रा, प्रेस सचिव महेन्द्र पाल, सदस्य ओमप्रकाश जीत, अशोक मगगू, राजकुमार असीजा हरीश पबरेजा आदि उपस्थित थे।

मुलतानी चौक पार्क में रामलीला के दौरान भगवान राम की आरती करते लोग।