कालवास में श्रीमद्भागवत कथा कल से
हिसार | गांवकालवास के हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसमें भागवत कथा के साथ-साथ भजन कीर्तन, रासलीला, प्रवचन हवन आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी शिव ज्योतिषानंद जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इस दौरान 5 अक्टूबर को रात्रि में जागरण और 6 अक्टूबर को हवन किया जाएगा।