- Hindi News
- हिसार का नहीं रोहतक का विकास हुआ : सरदाना
हिसार का नहीं रोहतक का विकास हुआ : सरदाना
हिसारविधानसभा क्षेत्र से हजकां प्रत्याशी गौतम सरदाना ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सारा विकास केवल रोहतक का हुआ है। हिसार को विकास के मामले में पिछड़ा बनाने की साजिश रची गई। हमारे शहर की विधायक यह सब तमाशा बैठे-बैठे देखती रहीं। वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय भजनलाल के कार्यकाल में हिसार हर मामले में प्रदेश में नंबर वन था, चाहे वह रोजगार की बात हो या फिर सार्वजनिक विकास की। हजकां प्रत्याशी गौतम सरदाना रेड स्क्वेयर मार्केट में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के मौके पर बाेल रहे थे। मंच पर उनके साथ हजकां हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई मौजूद थे। सभा के बाद हजकां प्रत्याशी गौतम सरदाना ने सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई की मौजूदगी में रोडवेज जीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर पंकज दीवान, राजकुमार नांगरू, महेन्द्र सैनी, पूर्व पार्षद बिमला डालमिया, कृष्णा दुग्गल आिद थे।
गौतम सरदाना के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जनसभा में मौजूद कुलदीप बिश्नोई।