- Hindi News
- हिसार शहर में कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं : डाॅ. कमल गुप्ता
हिसार शहर में कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं : डाॅ. कमल गुप्ता
हिसारविधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शनिवार को कहा कि शहर में कमल का फूल खिलते ही सबसे पहले कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने का काम किया जाएगा। आपराधिक तत्वों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने में देरी नहीं की जाएगी। ये बातें डा. कमल गुप्ता ने पड़ाव चौक भगत सिंह चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। गुप्ता ने कहा कि विधायक बनने के बाद आमजन के साथ-साथ व्यापारियों को भय के साए में काम करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की खराब हुई स्थिति को सुधारने में हिसार की विधायिका पूरी तरह से विफल रही हैं। प्यारेलाल लाहौरिया, नरेश सिंगल पूर्व पार्षद, नरेश बंसल, अनिल बंसल, राजेंद्र मलिक, पंकज गुप्ता, महाबीर जांगड़ा, सुनील वर्मा, नरेश कौशिक, नरेंद्र मदान, पवन जांगड़ा आिद उनके साथ थे।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलते हुए।