पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादाजी करेंगे चुनाव में प्रचार: दुष्यंत

दादाजी करेंगे चुनाव में प्रचार: दुष्यंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोसंसदीय दल के नेता और हिसार लोकसभा से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला खुद अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने आएंगे। प्रदेश में इनेलो की जबरदस्त लहर है। इस बार इनेलो 64 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। अगले मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ही होंगे। वह शनिवार को हांसी से पार्टी प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत ने कहा कि 25 सितंबर की जींद रैली ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके इनेलो को कमान सौंपने के लिए आतुर है। सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने दावा किया कि इस बार इनेलो प्रत्याशी लोहान 25 हजार वोटों से जीतेंगे। कार्यकर्ता सभी को साथ लेकर पूरी मेहनत से तैयारी करें।

इनेलो उम्मीदवार लोहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हांसी अपराधियों का गढ़ बन कर रह गई है। हांसी की खुशहाली, समृद्धि खोये हुए सम्मान को वापस लाने के लिए इनेलो का साथ दें। लोहान ने कहा कि हलके के मतदाताओं का एक एक वोट उनके अगले पांच साल का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में विभिन्न विपक्षी पार्टियों के लोग आपको जात पात और वर्ग आधार पर बांटने की कोशिश करेंगे, लेकिन हमें ऐसी समाज विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देना है। जब विधानसभा में अपनी भागीदारी होगी तो किसी भी व्यक्ति को शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा। हर वर्ग क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा।

उमेद सिंह लोहान के दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला।