- Hindi News
- इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को दिलाएंगे राेजगार: नारंग
इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को दिलाएंगे राेजगार: नारंग
बरवाला |बरवाला हल्केसे इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने आज गाजे-बाजे के साथ नामांकन पत्र दाखिला किया। इस अवसर पर हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला भी साथ थे। नामांकन भरने से पहले इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने आए हुए भी लोगों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज पूरा हलका उमड़ का आया हुआ है उसे देखकर यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि हमारी जीत निश्चित है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने उपस्थित भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी और सरकार आने के बाद युवा वर्ग को रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग को भारी बहुमत से जीतने की अपील करते हुए कहा कि यह जीत आपकी होगी।
इस अवसर पर सांसद दुष्यंत चौटाला के अलावा पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, सत्यवान बिच्छपड्ी, डा. अनंतराम बरवाला, राय सिंह पूनियां, सज्जन सरपंच, बब्बू सरदार, मुनीष गोयल, महेन्द्र नारंग सहित हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता एवं शहर ग्रामीण क्षेत्र से आए गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बरवाला से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।