- Hindi News
- सफलता कभी किसी शार्टकट से नहीं मिलती है : सज्जन
सफलता कभी किसी शार्टकट से नहीं मिलती है : सज्जन
िहसार| हिसारआईजी ऑफिस के तहत संचालित मानवीय मूल्यों पर जागरूकता अभियान के तहत आईटीआई बालसमंद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिसार से आए सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान प्राचार्य बीडी वर्मा ने की। छात्रों को संबोधित करते हुए सज्जन कुमार ने कहा है शार्टकट कभी भी सफलता का पैमाना नहीं होता है। सफलताओं के लिए तो अथक मेहनत और प्रयास की जरूरत होती है। विश्वभर के सफल लोगों का जीवन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। प्यास लगी है तो घड़े के पास जाकर पानी पीना होेगा,घड़ा खुद चलकर आपको पानी नहीं पिलाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में सभी को समान रूप से जीने का, शिक्षा ग्रहण करने का, लक्ष्य प्राप्त करने का अधिकार है। इन अधिकारों की प्राप्ति में कोई भी किसी पर दबाव नहीं डाल सकता है। छात्रों को अपने शैक्षिक जीवन में संयम, सादगी और सहयोग की भावना को प्रमुख रूप से धारण करनी चाहिए। छात्रों को कानूनी अधिकाराें के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल मन अज्ञानता में कई बार अपराध की राह पर निकल पड़ता है, जो देश के विकास में बाधक है।