पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारों की टक्कर में चालक गंभीर

कारों की टक्कर में चालक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदमार्ग पर गांव पनिहारी के नजदीक दो कारों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गांव कन्हड़ी का कार चालक बलराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में सवार तीन चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। बलराज अन्य घायलों को चुनाव डयूटी में लगी टीम के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है।

बलराज जींद की ओर से बरवाला एक ऑल्टो कार में सवार होकर रहा था कि गांव पनिहारी के नजदीक सामने से रही एक कार ने सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान हुए हादसे में ऑल्टो कार में सवार बलराज दूसरी कार में सवार दिल्ली निवासी वेद प्रोमिला के अलावा दो अन्य घायल हो गए। जिस समय दुर्घटना हुई उस वक्त नजदीक ही चुनाव आयोग की एक टीम डयूटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह की अगुवाई में वाहनों की जांच कर रही थी। टीम के सभी अधिकारी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। एसपी सिंह ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया लेकिन घायलों की हालत बिगड़ते देख वे स्वयं तथा उनकी टीम के सदस्य सभी घायलों को अपने वाहन में लेकर बरवाला के एक निजी अस्पताल में पहुंचे तथा उन्हें उपचार के लिए दाखिल करवाया। हादसे में घायल हुए लोगों को बाद में हिसार के लिए रेफर कर दिया गया है।

जींद मार्ग पर गांव पनिहारी के नजदीक भिड़ींं दो कारें।