- Hindi News
- गीतिका जाखड़ ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
गीतिका जाखड़ ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
कॉमनवेल्थगेम में सिल्वर विजेता गीतिका जाखड़ ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे सत्रहवें एशियाई गेम्स में कांस्य पदक जीत लिया है। गीतिका हिसार की फ्रैंड्स कॉलोनी में रहती हैं। गीतिका का पहला मुकाबला शनिवार को 10 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुआ था। गीतिका जाखड़ ने कुश्ती में प्री क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की महिला पहलवान लारी नोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जहां गीतिका ने थाइलैंड की पहलवान को हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। सेमिफाइनल में चीन की जिलो जूमा से हारने का बाद गीतिका ने कांस्य पदक के लिए वियतनाम की रेसलर को हराकर कांस्य पर कब्जा जमाया। बता दें कि दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आरंभ हुआ था जो 4 अक्टूबर तक चलेगा।
2010 में हुए एशियाई गेम्स में गीतिका जाखड़ के घुटने में ऑप्रेशन होने के कारण वह खेल में भाग नहीं ले पाई थी। जिसकी भरपाई करते हुए एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। एशियाई गेम्स 2006 में सिल्वर मेडल, नेशनल गेम्स में 2001 से 2009 तक लगातार चैंपियन रहीं। लगातार नौ साल भारत केसरी का खिताब भी गीतिका के नाम है। 2006 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर गीतिका को भारत सरकार ने 2007 में अर्जुन अवाॅर्ड दिया था।
गीतिका जाखड़