पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमानत पर बाहर रेप के अभियुक्त को जेल भेजा

जमानत पर बाहर रेप के अभियुक्त को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टके द्वारा दुष्कर्म के आरोपी की जमानत रद्द होने पर पुलिस ने उसे शनिवार को दोबारा से जेल भेज दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि मामले में सातरोड खुर्द निवासी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अनिल ने वर्ष 2002 में पटेलनगर में रहने वाली एक लड़की के साथ सेक्टर 13 में दुष्कर्म किया था। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद कोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए अनिल को 7 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद अनिल की हाईकोर्ट से वर्ष 2005 में जमानत मंजूर हो गई थी। इस पर पीडि़ता पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट में अनिल की जमानत रद्द करने और सजा बरकरार रखने संबंधी याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अनिल की जमानत रद्द करते हुए आरोपी को जेल भेजने के आदेश दे दिए। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।