आधार कार्ड के लिए नामांकन केंद्र खोले
शहर में सीजन की पहली धुंध
बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदला
वोटर आईडी कार्ड 16 तक बनंेगे
जिलेमें आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशासन ने कई शहरों में नामांकन केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों पर होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन केंद्रों पर आधार कार्ड बनने के दौरान बिजली और पानी के इंतजाम करने के प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी यूआईडीएआई कम जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डाॅ. एमपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हिसार आधार नामांकन केन्द्र की जिम्मेवारी एसडीएम हिसार, तहसीलदार हिसार बीडीपीओ प्रथम द्वितीय हिसार को दी गई है।
एचएयू के कृषि एवं मौसम विभाग के मुताबिक संभावित अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जो पिछले दिनों के मुकाबले कम रहा। हवा में आर्द्रता 81 से 100 के मध्य रहने से तापमान में गिरावट आई है। इसलिए गुरुवार से रविवार तक तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक रहेगी।
हिसार | मौसममें ठंडक के साथ पाला भी पड़ने लगा है। पिछले दिनों की अपेक्षा बुधवार को सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चले। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.1 से 7.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दूसरी ओर, बुधवार देर रात भी धुंध रही। इस कारण वाहनों के आवागमन प्रभावित रहा।
03
02
01
बालसमंद क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने का जिम्मा तहसीलदार बालसमंद को सौंपा गया है। इसके लिए बालसमंद गांव में आधार कार्ड एजेंसी संचालक (99921-48000) से संपर्क कर सकते हैं।
उकलाना क्षेत्र में कार्ड बनवाने के काम पर तहसीलदार उकलाना निगरानी रखेंगे। जिन्हें आधार कार्ड बनवाने हैं वह तहसील कार्यालय उकलाना में एजेंसी संचालक (98122-12612) से संपर्क करें।
अग्रोहा की जिम्मेदारी बीडीपीओ को सौंपी गई है। बीडीपीओ अग्रोहा कार्यालय के आधार कार्ड एजेंसी संचालक (97287-70287)से संपर्क कर सकते हैं।
आदमपुर की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंपी गई है। इसके लिए बजाज मार्केट में आधार कार्ड एजेंसी संचालक (99921-48000) से संपर्क करके आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
एसडीएम कार्यालय के आधार नामांकन एजेंसी के संचालक (99921-48000) पर संपर्क कर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आजाद नगर के आधार नामांकन एजेंसी के संचालक के मोबाइल नंबर 99921-48000 पर संपर्क करें। बीडीपीओ प्रथम द्