- Hindi News
- रामपाल समर्थक की पैरवी करने वाले वकील की आजीवन बार सदस्यता रद्द
रामपाल समर्थक की पैरवी करने वाले वकील की आजीवन बार सदस्यता रद्द
हिसार | रामपालके समर्थक की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल करने पर बुधवार को बार एसोसिएशन की तरफ से एक वकील की बार एसोसिएशन से आजीवन के लिए सदस्यता रद्द कर दी गई। एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र ढुल सचिव अमित सैनी एडवोकेट ने बताया कि बार एसोसिएशन के 20 नवंबर के प्रस्ताव की अवहेलना पर बार के वकील राजेश शर्मा की बार से आजीवन के लिए सदस्यता रद्द कर दी गई है। राजेश शर्मा का चेंबर भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही अब हिसार बार की तरफ से पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों को पत्र लिख कर राजेश शर्मा को सदस्य बनाने की अपील की जाएगी।