- Hindi News
- छावनी में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का चलेगा अभियान
छावनी में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का चलेगा अभियान
हिसार | जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. चंद्र शेखर खरे की अध्यक्षता में बुधवार लघुसचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों एवं हिसार छावनी क्षेत्र के नोडल अधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार शांति क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना, वायु सेना, जल सेना तथा इंडिया पोस्ट गार्ड के सेवा कर्मियों के भी नाम सामान्य मतदाता सूची में शामिल किए जा सकते हैं। उन्होंने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार छावनी में तैनात सेवा कर्मियों के नाम सामान्य मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाएं तथा आने वाली 13 14 दिसम्बर को छावनी क्षेत्र में जाकर विशेष कैंप लगवाएं। इस अवसर पर एसडीएम बरवाला प्रशांत अटकान, छावनी के नोडल अधिकारी एस.के घोष, छावनी क्षेत्र के मतदान स्तर अधिकारी, जिला चुनाव तहसीलदार रामनिवास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
हिसार छावनी क्षेत्र के नोडल अधिकारी चुनाव तहसीलदार रामनिवास हिसार छावनी के सैनिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के बारे आयोजित बैठक में उपस्थित।