- Hindi News
- सफाई कर्मचारियाें का एचएयू पर वायदाखिलाफी का आरोप
सफाई कर्मचारियाें का एचएयू पर वायदाखिलाफी का आरोप
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय सफाई कर्मचारी यूनियन की आम सभा यूनियन प्रधान अशोक अठवाल की अध्यक्षता में हुई। आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन प्रधान अशोक अठवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन की ओर से 1 दिसंबर से आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 दिसंबर को यूनियन कार्यकारिणी को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वीसी को दिल्ली जाना है। इसके कारण यूनियन के साथ दो-चार मांगों पर बातचीत हुई और उनको मान लिया गया। इस पर यूनियन ने भी सहमति दे दी। इ9 दिसंबर को यूनियन कार्यकारिणी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों को लागू करवाने के लिए मिली तो उन्होंने मांगों को लागू करने से साफ इनकार कर दिया। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष है। यूनियन ने निर्णय लिया गया कि एचएयू प्रशासनिक भवन के समक्ष यूनियन के चार सदस्य धरना पर बैठेंगे।