पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन से टकराने के लिए बलजीत ने की सारी फंडिंग

प्रशासन से टकराने के लिए बलजीत ने की सारी फंडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतलोक से सत्यलोक

सतलोकआश्रम में पुलिस बल के खिलाफ चलाए हिंसक अभियान के लिए सारा पैसा बलजीत ने मुहैया कराया था। उसी ने पुलिस पर गोलियां चलाने वाले रामपाल के निजी कमांडो और अन्य गतिविधियों पर रुपया खर्च किया। यह दावा रामपाल ने पुलिस के सामने किया है। रामपाल ने कहा कि पुलिस के खिलाफ विद्रोह में प्रयोग किया पैसा बलजीत ने दिया था। इस खुलासे के बाद अब पुलिस ने रामपाल के साथ-साथ बलजीत के खातों और प्रॉपर्टी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। बलजीत फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

पहलेही भांप लिया था टकराव होगा

पंजाबएंड हरियाणा हाईकोर्ट नेे जब रामपाल की गिरफ्तारी के लिए समय सीमा बढ़ाई थी। उसी दौरान बलजीत ने अन्य प्रदेशों से रामपाल के समर्थकों को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बलजीत ने रामपाल की निजी बसाें में चालक परिचालक सहित एक एक अपना नजदीकी तैनात कर उन्हें वाहन के तेल और समर्थकों पर रास्ते में हाेने वाले खर्चे के लिए रुपए थमाए थे। जांच में सामने आया कि बलजीत पहले ही पुलिस प्रशासन से होने वाले टकराव को भांप चुका था। उसने सत्संग के शुरू होने से पहले ही आश्रम में काफी मात्रा में खाद्य सामग्री मंगा ली थी, ताकि टकराव के दौरान खाने पीने की व्यवस्था बिगड़ सके। इसके बाद आश्रम में आने वाले लाइसेंसधारक समर्थकों से उनके लाइसेंसी हथियार मंगाने शुरू कर दिए थे।

ट्रस्ट के मेंबर को जेल भेजा

देशद्रोहके आरोप में 5 दिसंबर को गिरफ्तार हुए जींद के दालमवाला निवासी नायब सिंह को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह रामपाल के कबीर भक्ति ट्रस्ट का मेंबर है। नायब सिंह ने पुलिस को रामपाल के ट्रस्ट के दस्तावेज और सम्पत्ति के दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नायब सिंह करीब पांच साल से रामपाल के साथ जुड़ा था। इधर, हत्या के मामले में रामपाल की आज सेशन कोर्ट में पेशी होगी।

बलजीत सतलोक आश्रम की राष्ट्रीय समाज सेवा समिति का सचिव है। फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर चल रहा है। रामपाल और बलजीत की पहली मुलाकात साल 2008 में हुई। जब रामपाल करौंथा हिंसा के बाद नए आश्रम के लिए जमीन तलाश रहा था। इसी बीच रामपाल की मुलाकात बलजीत के साले गजे सिंह से हुई। गजे सिंह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। बाद में