पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन 16 तक जमा होंगे

मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन 16 तक जमा होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जिलाचुनाव कार्यालय की तरफ से एक जनवरी, 2015 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूचियों के संशोधन पुन निरीक्षण का कार्य जारी है। जिन व्यक्तियों की उम्र एक जनवरी, 2015 को 18 वर्ष या इससे अधिक की हो गई, तथा जिनका अभी मतदाता पहचान पत्र नहीं बन सका है वह संबंधित मतदान केंद्र में जाकर मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. चंद्र शेखर ने बताया कि आवेदक अपने आवेदन प्रपत्र-6 को हिन्दी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भरकर प्रपत्र के साथ अपनी दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो, निवास जन्मतिथि का प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न करके निश्चित स्थान पर मतदान स्तर के अधिकारी के पास मोबाइल नंबर हस्ताक्षर कर 16 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं।