पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के लिए आज से किसान आमरण अनशन पर बैठेंगे

पानी के लिए आज से किसान आमरण अनशन पर बैठेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महीनेमें 16 दिन नहरी पानी की मांग के लिए धरने पर बैठे बुड़ाक के किसानों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया। किसानों ने कहा कि जब तक माह में 16 दिन नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा तब तक वह लघु सचिवालय से नहीं हटेंगे। साझा जल संघर्ष समिति की तरफ से लघु सचिवालय पर जारी धरना क्रमिक अनशन गुरुवार से आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को समिति की बैठक में लिया गया। धरने की अध्यक्षता करते हुए राजेश लौरा जयवीर गिल ने कहा कि किसान 23 दिनों से शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन सरकार उनकी नहरों में दो सप्ताह पानी की मांग के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार के बेरुखे रवैये को देखते हुए धरने पर बैठे किसानों ने सर्वसम्मति से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदलने का फैसला लिया। किसानों ने दोनों हाथ उठाकर समिति के इस फैसले का समर्थन किया। बुधवार को क्रमिक अनशन जारी रखते हुए प्रताप यादव, जयप्रकाश पूनिया, धर्मपाल नहरा, राजपाल, रामस्वरूप टोकस, जसवीर कालीरावणा, रामनिवास झाझडिय़ा, कर्ण सिंह, बलवान गिल, जयसिंह ज्ञानीराम जांगड़ा ने अनशन किया।

इस मौके पर विरेंद्र पूनिया, विक्रम श्योराण, मास्टर सतबीर गढवाल, जगदीश सरपंच, मास्टर दलपत, रणसिंह ढाका, राजेंद्र कस्वां, पवन लौरा, अनिल भादू, फकीर चंद्र, मांगेराम, जयलाल, ताराचंद, टेकचंद, मांगेराम गिल, मैनपाल नहरा, महावीर, चंद लांबा, धन सिंह झाझडिय़ा थे।