पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर पति, पत्नी और वो... के बीच हंगामा

रेलवे स्टेशन पर पति, पत्नी और वो... के बीच हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवनगर के एक युवक की प|ी को एक आदमी जबरन अपने साथ बिहार ले जा रहा था। ऐन वक्त पर महिला के पति ने उसे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। उसे कुछ देर और हो जाती तो वह शख्स उसकी प|ी को अपने साथ ले जाने में कामयाब हो जाता। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 16 मिनट पर प्लेट फार्म नंबर 3 की।

महिला के पति ने अपनी प|ी को किसी और के साथ रेलवे स्टेशन पर देखकर खूब हंगामा किया तो अफरा तफरी मच गई। हंगामा बढ़ा तो रेवाड़ी की तरफ रफ्तार भर रही एक ट्रेन को कुछ क्षण के लिए रोकना पड़ा। मामला जानने के लिए ट्रेन से यात्री उतरने लगे।

महिला का पति आरोपी को पकड़कर रेलवे पुलिस के पास ले गया। यहां पहुंचने के बाद भी दाेनों गुटों में कहासुनी हुई। मामला बढ़ता देख कर बोली समझ में आने पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारी थाने से बाहर गए और मामले की सूचना जीआरपीएफ पुलिस को दी। जीआरपीएफ कर्मचारियों दोनों पक्षों में समझौता करवाया और रविंद्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया। रेलवे पुलिस कर्मचारी ने बताया की दोनाें पक्षों में समझौता करवा कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

उधर, जिस रविंद्र शाह पर महिला के घरवाले उसे भगा ले जाने का आरोप लगा रहे वह उसे अपनी बेटी बता रहा था। पूछने पर उसने बताया कि वह उसकी बेटी को घर ले जा रहा था। महिला के पति और भाभी ने कहा कि वे उसे जानते तक नहीं है।

महिला ने बताया कि उसकी देवरानी को बिहार के सीवान जिला के एक गांव का रविंद्र शाह अपने साथ बिहार ले जा रहा था। वह तो गनीमत रहा है कि वे टाइम पर रेलवे स्टेशन पहुंच गए नहीं तो वह अपने मनसूबों में कामयाब हो जाता। उसने बताया कि जब वह उसकी देवरानी को अपने साथ ले जाने लगे तो वह गाली गलौच करने लगा और बोला-वह उसे उनके साथ जाने नहीं देगा। विरोध करने पर उसने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

शिव नगर की गली नंबर 3 निवासी जिंदल स्ट्रीप में काम करने वाले एक युवक की रिश्तेदार फूल कुमारी ने बताया कि उसके देवर के घर पर केवल उसकी बूढ़ी मां और उसकी प|ी थी। उसकी प|ी अपनी सास को मायके फोन करने की बात कह कर घर से निकल गई। काफी देर बाद जब वापस नहीं लौटी। इस पर आसपास उसके बारे में पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक आदमी के साथ ऑटो में बैठकर शहर की तरफ गई है। इस पर उसे कुछ शक हुआ। उसने तुरंत इसकी सूचना देवर को दी।