पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंसिपल से कार और 15 हजार लूटे, फिर बोले किराये के 500 रख लो

प्रिंसिपल से कार और 15 हजार लूटे, फिर बोले-किराये के 500 रख लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बरवाला/हिसार

हिसारके सेक्टर 13 निवासी एक प्रिंसिपल के साथ बरवाला में बदमाशों ने लूटपाट की है। क्षेत्र में 15 घंटों में लूट की तीन वारदात हुई। बदमाशों ने प्रिंसिपल से पिस्तौल के बल पर उनकी स्विफ्ट कार नकदी छीन ली, वहीं बाइक सवार भाइयों से लुटेरे बाइक एक बुजुर्ग की अंगूठी नकदी छीन ले गए।

हिसार के सेक्टर 13 निवासी प्रिंसिपल श्याम सुंदर कटारिया घर से गांव बालक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाते समय लुटेरे का शिकार बने। प्राचार्य श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि रिवॉल्वर के बल पर रिट्ज कार सवार 5 बदमाशों ने उनकी स्विफ्ट कार 15 हजार रुपये की नकदी छीन ली। लुटेरे श्याम सुंदर को करीब 1 घंटे तक गाड़ी में बंधक बना घूमाते रहे, इस बीच उन्होंने प्रिंसिपल के घर से 10 लाख रुपये मंगवाने की भी मांग की। बाद में उन्हें डाटा गांव के खेतों में छोड़ गए। किसी तरह उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर डीएसपी राजबीर सैनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने पहुंचे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। देर शाम बदमाशों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई रिट्ज कार शीशे टूटी हालत में धिगताना-धान्सू रोड के खेतों में मिल गई है। पुलिस कार के मालिक का पता लगा रही है।

श्याम सुंदर कटारिया ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को वाया बरवाला होते हुए स्कूल में जाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे। गांव खेदड़ के पास पीछे से एक रिट्ज कार आगे गई। उन्होंने अपनी कार रोक दी। इस बीच कार से 4 युवक उतरे तथा उससे हाथापाई करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी कार का शीशा तोड़ा है। झगड़ते हुए युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल रिवॉल्वर तान दी दो युवक अगली तरफ तथा 2 पिछली तरफ वाली सीट पर बैठ गए। बदमाशों ने उसे ड्राइवर सीट से पीछे धकेल दिया तथा रिवॉल्वर उसकी कनपटी पर तान दी।

बाद में बदमाश कार को विभिन्न गांवों से होते हुए डाटा की तरफ ले जाने लगे। बदमाशों ने प्रिंसिपल को धमकाते हुए घर से 10 लाख रुपए मंगवाने की बात कही। प्रिंसिपल श्यामसुंदर ने घर पर कोई होने की बात कही। बदमाशों ने प्राचार्य से उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपये की नकदी भी ले ली तथा मोबाइल की बैटरी निकालकर अपने पास रख ली। जिसके बाद उन्हें गांव डाटा के खेतों में छोड़ गए। मगर जाते समय पांच सौ रुपये दे गए।