- Hindi News
- चलती स्कूल वैन से पांच साल की बच्ची गिरी
चलती स्कूल वैन से पांच साल की बच्ची गिरी
लापरवाही की हद | पुराने रेलवे पुल पर हादसा, 200 मीटर दूरी पर जाने के बाद केयरटेकर चालक को पता चला
लक्ष्मीबाई चौक से बस स्टैंड की तरफ जाते समय पुराना ओवरब्रिज पर सोमवार को चलती सेमरॉक बैल्ून्स स्कूल की वैन से एक पांच साल की बच्ची गिर गई। ढलान होने के कारण बच्ची 100 मीटर तक सड़क से रगड़ती चली गई। शुक्र रहा कि पीछे से रहे कार चालक सुरेंद्र सिंह दलाल ने समय रहते बच्ची को बचाने के लिए कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। बच्ची बाल-बाल बच गई।
दरअसल, सोमवार को तोशाम रोड स्थित सैमरॉक बैलून्स स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों से भरी एक स्कूल वैन लक्ष्मीबाई चौक से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसमें करीब 12 बच्चे थे। इसी बीच पुराने रेलवे पुल से नीचे उतरते समय ढलान पर वैन के पीछे का दरवाजा खुल गया। इससे एक बच्ची चलती वैन से नीचे गिर गई। ढलान होने के कारण वह करीब 100 मीटर तक सड़क पर लुढ़कती रही। घटना के समय वैन में पीछे की तरफ केयरटेकर महिला भी बैठी थी। मगर चालक और केयरटेकर को बच्ची के गिरने की भनक तक नहीं लगी। सड़क पर दौड़ते वाहनों की बीच बच्ची सड़क पर पलटे खा रही थी। इसी बीच पीछे से रहे एक कार चालक ने कार रोक बच्ची को संभाला। बच्ची की कोहनी और पैरों में चोट आई है। वैन के चालक और बच्चों की केयर टेकर महिला की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 200 मीटर की दूरी पर काठमंडी मोड़ तक जाने पर बच्ची के गिरने की जानकारी मिली।
> स्कूल बस पीले रंग में हो, आगे पीछे स्कूल बस लिखा हो। किराये की बस पर \\\'आन स्कूल ड्यूटी\\\' अंकित होना चाहिए।
> बस में फ़र्स्ट एड बाॅक्स का होना आवश्यक है, आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए फायर निकास होना चाहिए।
>स्कूल का नाम नंबर बस के पीछे लिखा होना चाहिए।
> बस चालक को पांच साल का न्यूनतम अनुभव होना चाहिए। बस में एक अटेंडेंट हो।
>बसों की खिड़कियों पर ग्रिल्स लगी हुई हो।
>तय जगह पर वाहन पार्क हो, स्कूल में भी पार्किंग की जगह तय होनी चाहिए।
> वाहन चालक के पास लाइसेंस जरूरी है।
> वाहन की फिटनेस समय-समय पर हो और उसका प्रमाण पत्र होना चाहिए।
> बच्चों की संख्या उतनी ही होनी चाहिए, जितनी वाहन में सीटें हैं।
>वाहन में स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए।
प्रत्यक्षदर्शी
कार डिवाइडर पर चढ़ा बच्ची को बचाया
सेमरॉक बैलून्स की प्रिंसिपल ने कहा