- Hindi News
- संत रामपाल प्रकरण में पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट में तलब
संत रामपाल प्रकरण में पुलिस अधीक्षक हाईकोर्ट में तलब
हिसार | संतरामपाल प्रकरण को लेकर हिसार के पुलिस अधीक्षक मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ हाईकोर्ट में तलब होंगे। हाईकोर्ट ने इस संबंध में प्रदेश के कई पुलिस के कई आला अधिकारियों को तलब किया है। एसपी हिसार कोर्ट में रामपाल की पेशी के दौरान उपजे विवाद को लेकर अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेंगे। गौरतलब है कि संत रामपाल की हिसार कोर्ट में पेशी के दौरान रामपाल के निजी सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट में वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही समर्थकों की भीड़ की वजह से शहर में कई जगह रास्ता जाम हो गया था।