पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को फिल्मी गाने सुनाकर सिखाई अंग्रेजी

बच्चों को फिल्मी गाने सुनाकर सिखाई अंग्रेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |कॅरिअर लांचर द्वारा िमडटाउन ग्रैंड में अंग्रेजी शब्दकोश बढ़ाने पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में बच्चों ने सिर्फ खूब मस्ती की, बल्कि काफी कुछ सीखा। बच्चों ने अंग्रेजी के नए शब्दों को सीखा। तूने मारी एन्ट्री यार, दिल में बजी घंटी यार इस गाने का वीडियो अंग्रेजी शब्दकोश बढ़ाने को लेकर आयोजित सेमिनार में चलाया गया। इस गाने पर बच्चों ने खूब झूमा और गाना भी गाया। सेमिनार के मुख्य वक्ता आकाश गौतम कहा कि एक साथ कई सारी घंिटयां बजने को अंग्रेजी में टिनटिनाब्लूशेन कहते है। अब कभी इस गाने को सुने तो बोले तूने मारी एन्ट्री यार, दिल में बजी टिनटिनाब्लूशेन यार। सेमिनार में बच्चों को कुल 125 नए शब्द सिखाए गए। कॅरिअर लांचर के डायरेक्टर दिनेश नागपाल ने बताया कि गाने को हर कोई दिलचस्पी से सुनता है और उसे याद भी रखता है। हमने शब्दों को इन्हीं गानों से जोड़ दिया।