- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चेक सौंपा
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चेक सौंपा
हिसार | उपायुक्तकार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने एक दिन की वेतन राशि दो लाख रुपये का चेक जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ उपायुक्त एमएल कौशिक को पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति में सौंपा। उपमंडल अधिकारी हिसार, बरवाला, हांसी सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने एक दिन की वेतन राशि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दी है। इस मौके पर बलबीर सिंह वर्मा, गोपालदास रवि शंकर शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।