- Hindi News
- सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने 3 करोड़ के ऋण बांटे
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने 3 करोड़ के ऋण बांटे
हिसार | सर्वहरियाणा ग्रामीण बैंक ने सोमवार को ऑटो मार्केट शाखा में ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया। बैंक की शाखा ऑटो मार्केट के अलावा शाखा न्योली कलां, मिर्जापुर, रायपुर, बरवाला, रावलवास खुर्द आर्य नगर ने संयुक्त रूप से लगभग 125 लाभार्थियों को 3 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिन्होंने बैंक की सभी जमा एवं ऋण योजनाओं बारे विस्तार से बताया तथा सभी को बैंक की सुविधाओं विशेषकर गृह ऋण, कार ऋण, अचल संपत्ति के विरुद्ध ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी उद्योग, लघु उद्योग, स्वरोजगार ऋण स्कीम का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।