- Hindi News
- बरवाला में बुजुर्ग से अंगूठी और नकदी छीनी
बरवाला में बुजुर्ग से अंगूठी और नकदी छीनी
उधर, सरहेड़ा के पास बाइक सवारों ने इलेक्ट्रोनिक्स व्यवसायी पर हमला बोला
प्रिंसिपल को अगवा कर खेतों में ले गए, कार 15 हजार लूट लिए फिर 5 सौ देकर बोले-किराया रखो
श्यामसुंदर कटारिया बालक स्कूल जा रहे थे।
भास्करन्यूज | बरवाला
क्षेत्रमें लगातार एक के बाद एक हो रही लूट की वारदात से बरवाला के लोग दहशत में हैं। एकाएक लूट चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा देने के दावों की हवा निकाल दी है। 15 घंटों में क्षेत्र में लूट की तीन वारदात होने से लोग सहमे हुए हैं। बदमाशों ने जहां स्कूल प्राचार्य से पिस्तौल के बल पर उनकी स्विफ्ट कार नकदी छीन ली वहीं बाइक सवार भाईयों से लुटेरे बाइक एक बुजुर्ग की अंगुली में पहनी हुई अंगूठी नकदी छीन ले गए।
पहली सबसे बड़ी वारदात हिसार के सेक्टर 13 के रहने वाले श्याम सुंदर कटारिया के साथ हुई। जब वे अपने घर से गांव बालक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे थे। कटारिया स्कूल में प्रिंसिपल हैं। प्राचार्य श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया है कि रिवॉल्वर के बल पर रिट्ज कार सवार 5 बदमाशों ने उनकी स्विफ्ट कार 15 हजार रुपए की नकदी छीन ली तथा फरार हो गए। वारदात के दौरान लुटेरे श्याम सुंदर को करीब 1 घंटे तक गाड़ी में बंधक बना घुमाते रहे, इस बीच उन्होंने प्राचार्य से घर से 10 लाख रुपए मंगवाने की भी मांग की। बाद में उन्हें डाटा गांव के खेतों में छोड़ गए। किसी तरह उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर डीएसपी राजबीर सैनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में टीमें बना जुटी हुई है। वहीं देर शाम को बदमाशों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई रिट्ज कार शीशे टूटी हालत में पुलिस को धिगताना-धांसू रोड के खेतों में मिल गई है। पुलिस कार के मालिक के बारे में पता लगा रही है।
वारदात के शिकार हुए श्याम सुंदर कटारिया ने बताया कि रोजाना की भांति सोमवार को वह घर से वाया बरवाला होते हुए स्कूल में ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से निकला था। रास्ते में गांव खेदड़ के नजदीक पीछे से एक रिट्ज कार आगे गई। जिसके चलते उसने अपनी कार रोक दी। इस बीच कार से 4 युवक उतरे तथा उससे हाथापाई करते हुए कहा कि उन्होंने कार का शीशा तोड़ा है। झगड़