पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशियों को हर संपत्ति का देना होगा ब्योरा

प्रत्याशियों को हर संपत्ति का देना होगा ब्योरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले नामांकन पत्र में चल अचल संपत्ति का दिया जाता था ब्योरा

भास्करन्यूज | हिसार

विधानसभाचुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों को अब शपथ-पत्र में पूरा ब्योरा देना होगा। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव तक प्रत्याशी चल और अचल संपत्तियों का कुल ब्योरा देते थे। अब लोन के लेन-देन की जानकारी मुहैया कराने के साथ ही पूरा विवरण भी देंगे। लोकसभा चुनाव में हुआ यह बदलाव अब विधानसभा चुनाव में भी लागू रहेगा। इसलिए प्रत्याशियों की इस बार कसरत बढ़ गई है। प्रत्येक विधानसभा चुनाव की तर्ज पर प्रत्याशियों को पेयजल, सीवर, बिजली आदि के बकाए की जानकारी नामांकन में देनी होगी।

नामांकन 2बी में पार्टी से चुनाव लड़ने वालों को प्रस्तावक, पार्टी का ब्योरा देने के अलावा यदि कोई केस दर्ज है या फिर न्यायालय में पैरवी चल रही है तो इसकी जानकारी भी देनी होगी। फॉर्म-26 यानि शपथ-पत्र में में उम्मीदवार, प|ी (शादी नहीं हुई तो मां आदि) सहित अन्य आश्रितों जैसे पुत्र, पुत्री, भाई, मां-बाप आदि की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मुहैया करानी होगी। कई कॉलम में हां (यश) नहीं (नो) में जवाब देना होगा। इन कॉलमों को भरना अनिवार्य होगा। यदि यह कॉलम किन्हीं कारणों से भरने में चूक हाे जाती है तो नामांकन पत्र रद्द होने की संभावना अधिक बढ़ जाएंगी।

2009 में यह थी व्यवस्था

पिछले विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा देने के बजाय कुल संपत्ति दर्ज करानी होती थी। इससे प्रत्याशियों को शपथ-पत्र में कम होमवर्क करना होता था। जबकि इस बार प्रत्याशियों को चल अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराना है।

^नामांकन के दौरान जो अावेदन फॉर्म उम्मीदवार जमा करेंगे, उसमें पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराना होगा और फॉर्म भी अधिक सावधानी से भरना होगा।\\\'\\\' रामनिवास,चुनावतहसीलदार, हिसार।

अचल संपत्ति में यह ब्योरा होगा

अचल संपत्ति में नामांकन के दौरान शपथ-पत्र में पूरा ब्योरा देना होगा। जमीन का ब्योरा कॉमर्शियल, रेजीडेंसियल, एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर के रूप में उपलब्ध कराना होगा। सरकारी गैर सरकारी संस्था , बैंक आदि से लिए लोन या फिर किसी को दिए लोन का विवरण देना होगा।

चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी यदि बाहरी विधानसभा का है तो ऐसे प्रत्याशी को वोट की प्रमाणित कॉपी नामांकन के दौरान लगानी होगी। जिससे नाम