नहीं डालेंगे वोट, करेंगे बहिष्कार
नहीं डालेंगे वोट, करेंगे बहिष्कार
हिसार। सड़क,सीवर, पानी की समस्याओं से त्रस्त सोरगर ढाणी के लोगों ने वोट डालने का निर्णय लिया है। स्थानीय निवासी रविंद्र, धर्मवीर, अमरीश, सुरेश, सतवीर, सुभाष, सोमवती, भानू तारावती ने कहा कि मोहल्ले में 400 से अधिक वोटर हैं। मगर यहां 10 सालों से सड़क उखड़ी पड़ी है, सीवर जाम होने से गंदा पानी भरा रहता है। बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। समस्याएं नासूर बन चुकी हैं। प्रत्याशी चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं उसके बाद पलटकर देखते भी नहीं।