पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की टिकट पर हिसार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके

भाजपा की टिकट पर हिसार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की टिकट पर हिसार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके जयबीर गोदारा ने टिकट आवंटन से बेहद नाखुश है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोदारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा में टिकट आवंटन की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग कर दी है। उनका कहना है कि पार्टी के समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके अनेक स्थानों पर दलबदलुओं और कांग्रेस इनेलो के शासन में मलाई खाने वाले नेताओं को टिकट दी गई है, जो भाजपा को देखना तो दूर, उसका नाम तक लेना पसंद नहीं करते थे। ऐसे लोग जो अपने भाषणों में भाजपा को कोसते रहे हो, उन्हें टिकट देकर पुरस्कृत करना कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। पत्र में गोदारा ने पूछा है कि टिकट वितरण का पैमाना क्या रहा। क्या टिकटों के वितरण मामले में हाईकमान को गुमराह किया गया है। रुपये लेकर टिकट देने की चर्चाओं में कितनी सच्चाई है। जब तक इसकी जांच नहीं होगी, भाजपा के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को मिले जख्म हरे ही रहेंगे।

जयवीर गोदारा

गाड़ दिया खूंटा